Ramesh Bidhuri-Danish Ali: बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा पर रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस, भाजपा ने कहा- कार्रवाई क्यों न हो...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2023 15:58 IST2023-09-22T15:38:16+5:302023-09-22T15:58:11+5:30

Ramesh Bidhuri-Danish Ali: भाजपा ने संसद में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पार्टी नेता रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Ramesh Bidhuri BJP issues show cause notice MP Ramesh Bidhuri instruction of party president JP Nadda his use of unparliamentary language against BSP MP Danish Ali | Ramesh Bidhuri-Danish Ali: बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा पर रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस, भाजपा ने कहा- कार्रवाई क्यों न हो...

file photo

Highlightsलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चेतावनी जारी किया है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ramesh Bidhuri-Danish Ali: भाजपा ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चेतावनी जारी किया है। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा दिये गये कुछ आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिधूड़ी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की थीं जिन पर सदन में हंगामा हुआ और विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा नेता को भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार रात को सदन में बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिये जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद प्रकट किया था। 

Web Title: Ramesh Bidhuri BJP issues show cause notice MP Ramesh Bidhuri instruction of party president JP Nadda his use of unparliamentary language against BSP MP Danish Ali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे