लाइव न्यूज़ :

रमेश बैस बने झारखंड के नये राज्यपाल, सोरेन और अर्जुन मुंडा ने बधाई दी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:52 IST

Open in App

रांची, छह जुलाई त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बधाई दी है और आशा व्यक्त की कि वह राज्य को बेहतर दिशा देंगे।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को आज झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने उन्हें राज्य का नया राज्यपाल बनाया है और हमें उम्मीद है कि राज्य को बेहतर दिशा देने में नये राज्यपाल की भूमिका होगी।’’

इस बीच नयी दिल्ली से जारी अपने संदेश में आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी रमेश बैस को बधाई दी और कहा, ‘‘त्रिपुरा के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय रमेश बैस जी को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई।’’

मुंडा ने कहा, ‘‘श्री बैस के लंबे राजनीतिक एवं संसदीय कार्यकाल का अनुभव झारखंड के विकास में उपयोगी होगा।’’

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। द्रौपदी मुर्मू 18 मई, 2015 में झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनी थीं। इसके अलावा वह राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थीं।

रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे। रमेश बैस मूलरूप से छतीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं और उनका जन्म 2 अगस्त 1947 को हुआ था। वह 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इसके बाद वह 1989 से लगातार 1996 तक 6 बार अविभाजित मध्यप्रदेश में लोकसभा सांसद भी चुने गए थे। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद भी रमेश बैस रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उन्होंने देश के केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया है।

बैस के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया है।

बैस झारखंड के दसवें राज्यपाल होंगे। वे पांच वर्ष या राष्ट्रपति की इच्छा तक झारखंड के राज्यपाल बने रहेंगे। रमेश बैस को जुलाई 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी रमेश बैस रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रहे हैं। बैस अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पर्यावरण व वन राज्य मंत्री रहे। केंद्र में उन्होंने रासायनिक एवं उर्वरक, सूचना एवं प्रसारण, खान, पर्यावरण एवं वन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।

पार्षद के रूप में राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले बैस भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे। बैस के राजनीतिक करियर की शुरुआत रायपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में हुई थी। बाद में वह 1980 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। उन्हें मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभालने का भी मौका मिला। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा तथा लोकसभा में कई समितियों में भी शामिल होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। रमेश बैस की रुचि खेल, खेती-खलिहानी और बागवानी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे