लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर मामला : शिवसेना ने लगाया कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब करने के षड्यंत्र का आरोप

By भाषा | Updated: April 19, 2021 12:02 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल शिवसेना ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कथित जमाखोरी और निर्यात को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा एक फार्मा कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ पर आपत्ति जताए जाने को लेकर सोमवार को भाजपा नेताओं देवेन्द्र फडणवीस और प्रवीण दारेकर की आलोचना की और जानना चाहा कि क्या यह कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब करने का षड्यंत्र है ?

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसका (भाजपा का) स्पष्ट एजेंडा है कि महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 की रोकथाम में असफल रही है। शिवसेना का दावा है कि विपक्ष लगातार केन्द्र सरकार की मदद से इस दिशा में प्रयास कर रहा है।

मुखपत्र में कहा गया है कि लोगों की जीवन रक्षा के मुद्दे पर कम से कम महाराष्ट्र सरकार और विपक्ष को एकमत होना चाहिए और कोविड-19 के मरीजों के इलाज में आवश्यक दवाओं की कमी से हो रही लोगों की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

रेमडेसिविर के निर्यात पर प्रतिबंध होने के बावजूद इंजेक्शन की हजारों शीशियां विदेश भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को एक फार्मा कंपनी के निदेशक से पूछताछ की थी।

यह सूचना मिलने पर, कि कंपनी के निदेशक से पूछताछ की जानी है, पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्य भाजपा के एक अन्य नेता प्रवीण दारेकर तुरंत पुलिस थाने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में रेमडेसिविर की कमी के कारण फार्मा कंपनियों से संपर्क कर रही है।

फडणवीस ने कहा कि उन लोगों ने महाराष्ट्र के लिए रेमडेसिविर का इंतजाम करने की पूरी कोशिश की।

लेकिन, सोमवार को सामना के संपादकीय में आरोप लगाया गया कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की आपूर्ति को लेकर राजनीति की जा रही है।

उसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार को रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं, लेकिन भाजपा के नेता यह इंजेक्शन फार्मा कंपनियों से सीधे-सीधे खरीद रहे हैं।

शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि विपक्ष के नेता ने राज्य के बजाय किसी फार्मा कंपनी की वकालत की हो।

सामना में सवाल किया गया है, ‘‘क्या यह कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था खराब करने का षड्यंत्र नहीं है?’’

शिवसेना ने दावा किया कि इंजेक्शन का उपलब्ध स्टॉक सीधे-सीधे भाजपा को मुहैया कराना, फार्मा कंपनियों द्वारा किया गया ‘अपराध’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू