लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को थप्पड़ मारने के विरोध में आरपीआई का महाराष्ट्र बंद आज, जानें क्या है पूरा मामला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 9, 2018 11:03 IST

Maharashtra bandh today: रामदास आठवले अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, वहीं उन पर हमला हुआ। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की।

Open in App

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को शनिवार रात एक युवक ने भरी सभा में थप्पड़ जड़ दिया। वो महाराष्ट्र के अंबरनाथ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। घटना से नाराज आरपीआई कार्यकर्ताओं ने आज महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। थप्पड़ मारने वाले आरोपी की पहचान प्रवीण गोसाई के रूप में हुई है। युवक को पुलिस हिरासत में लिया गया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

रामदास अठावले को थप्पड़ मारने की घटना के बाद उनके मुंबई स्थित आवास पर शनिवार देर रात तक कार्यकर्ता जमा रहे। आरपीआई के एक नेता ने कहा, 'ये प्री-प्लांड अटैक है। इसके पीछे के मास्टरमाइंड को पकड़ना चाहिए। हमने कल (9 दिसंबर) को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है।'

पहले सेल्फी-फिर थप्पड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के बाद मंच से उतरते वक्त यह घटना हुई। आरोपी युवक ने पहले अठावले के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की और फिर थप्पड़ जड़ दिया। अठावले जबतक कुछ समझ पाते युवक भागने लगा। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ ने युवक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां देखिए-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामदास अठावले ने पिछले दिनों मराठा आरक्षण पर एक बयान दिया है। इस घटना का उससे कुछ कनेक्शन हो सकता है। अठावले ने कहा था कि मराठा समाज को दिया गया आरक्षण कोर्ट में नहीं टिक सकेगा। वे मराठा समाज को आरक्षण दिलाने के पक्ष में हैं लेकिन जिस तरह से राज्य सरकार ने आरक्षण दिया है वह कानूनी नहीं है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी