लाइव न्यूज़ :

मोदी के मंत्री के बड़े बोले- मुझे तो मुफ्त में मिलता है पेट्रोल-डीजल तो रेट से फर्क नहीं पड़ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2018 22:39 IST

मोदी सरकार के समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में रामदास अठावले ने कहा है कि उनको को पेट्रोल और डीजल मुफ्त में मिलता है तो वह इस कारण से वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं।

Open in App

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ जा रही हैं ,जिससे देशवासी परेशान हैं। ऐसे में मोदी सरकार के समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में रामदास अठावले ने कहा है कि उनको को पेट्रोल और डीजल मुफ्त में मिलता है तो वह  इस कारण से वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं।

रामदास अठावले ने शनिवार को जयपुर में कहा है कि उन्होंने कहा है कि डीजल और पेट्रोल की कीमत क्या है , इससे क्या फर्क पड़ता है। मेरी गाड़ी में तो सरकार के द्वारा डीजल और पेट्रोल पड़वाया जाता है।

 सरकारी पैसे पर पेट्रोल और डीजल जब आता है तो इस बारे में क्या सोचना।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मोदी सरकार के पांच साल पूरा होने पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटे मिलेंगी।

जानें क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतें महंगाई के रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकबार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतें 81 रुपये और डीजल की कीमतें 73 रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी। इंडियन ऑयल के मुताबिक शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे और डीजल में 22 पैसे की बढोत्तरी की गई है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 81.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियां 16 जून 2017 के बाद नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

टॅग्स :पेट्रोलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है