लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले ने कोविड टीके की पहली खुराक में शत-प्रतिशत कवरेज हासिल किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:31 IST

Open in App

जम्मू, पांच अक्टूबर जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है और उनमें से करीब 45 फीसदी लोगों को दूसरी खुराक भी लग चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पंद्रह सितंबर को सांबा 18 साल से 44 साल की उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम पहली खुराक लगाने वाला, इस केंद्रशासित प्रदेश में पहला जिला बना था।

रामबन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम एफ भट ने बताया कि महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच रामबन से एक अच्छी खबर है कि वहां शत प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लग गयी है तथा 45 फीसदी लोगों को दोनों ही खुराक लग चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में लोगों को अब तक टीके की 3,11,883 खुराक लगायी गयी हैं तथा 97000 लोगों ने दोनों ही खुराक ले ली हैं। उन्होंने बताया कि यह जिला 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के शतप्रतिशत टीकाकरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां