लाइव न्यूज़ :

रामबाग मुठभेड़ : श्रीनगर का मुख्य क्षेत्र अब भी बंद, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 नवंबर श्रीनगर में तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद शहर के व्यापारिक क्षेत्र में अधिकतर दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहे जबकि शहर के कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि यह बंद मुख्य तौर पर नौहट्टा, गोजवारा, खन्यार, साफाकदल, नवाकदल, रजौरी कदल और एमआर गंज जैसे इलाकों में देखा गया। हालांकि, यातायात सामान्य दिनों की तरह सुचारू रहा।

पुलिस ने बुधवार को द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के एक स्वयंभू कमांडर एवं नवाकदल के जमालता इलाके के निवासी मेहरान शल्ला और पुलवामा के मंजूर अहमद मीर और अराफात शेख को शहर के रामबाग इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ में मार गिराया था।

पुलिस ने कहा कि मीर और शेख भी लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा टीआरएफ से जुड़े थे।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने शहर के ईदगाह इलाके में एक स्कूल के अंदर अल्पसंख्यक समुदायों के दो शिक्षकों सहित कई आम नागरिकों की हत्या के मामले में सुरक्षा बल शल्ला की तलाश कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे