लाइव न्यूज़ :

केरल में 'रामायण माह' की शुरुआत, हाथियों के लिए 'अनायुतु' भोज का आयोजन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल में सदियों पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी शनिवार को 'रामायण माह' का आयोजन शुरू हुआ और लोगों ने मंदिरों और घरों में महाकाव्य के श्लोकों का जाप किया।

केरल में प्रचलित मलयालम पंचांग के अंतिम महीने 'कर्किडकम' को रामायण माह के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद 'चिंगम' की शुरूआत होती है जिसमें मलयाली लोगों के सबसे प्रसिद्ध त्योहार 'ओणम' आता है।

परंपरा के अनुसार, घरों के बुजुर्ग अगले 30 दिनों तक अपने घरों में जलते हुए दीपों के सामने 'अध्यात्म रामायण' के श्लोकों का जाप करते हैं। इस दौरान मंदिरों और सांस्कृतिक संगठनों की ओर से रामायण के पाठ की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण ऐसा नहीं हो रहा।

इस अवसर पर परंपरा के तहत चावल और औषधीय जड़ी बूटियों को मिलाकर एक विशेष मसालेदार व्यंजन 'कारकीदका कांजी' तैयार किया जाता है, जिसे लोगों को परोसा जाता है।

इस अवधि के दौरान हिंदू 'नालम्बलम दर्शनम' के तहत कोट्टयम और त्रिशूर जिलों में स्थित भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के चार मंदिरों की तीर्थयात्रा करते हैं।

कर्किडकम के दौरान त्रिशूर के वडक्कुमनाथन मंदिर में हाथियों के लिए आयुर्वेदिक परंपरा के अनुसार तैयार किया गया भोजन उन्हें परोसा गया। इस उत्सव को 'अनायुतु' कहते हैं। मंदिर के सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण इस बार केवल 15 हाथियों को ही इस उत्सव में शामिल किया गया । आम तौर पर इसमें 70 हाथियों को शामिल किया जाता है।

हाथियों को स्नान कराने के बाद उन्हें चंदन का लेप और सिंदूर लगाया गया। उसके बाद हाथियों को मंदिर के दक्षिणी मीनार के सामने खड़ा किया गया और उन्हें गन्ना, चावल, घी, नारियल, गुड़ और आयुर्वेदिक दवाएं खिलाई गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?