लॉकडाउन में प्रसारण के बाद ‘रामायण’ की छोटे पर्दे पर फिर से वापसी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:46 IST2021-04-15T23:46:10+5:302021-04-15T23:46:10+5:30

'Ramayan' returns to small screen after airing in lockdown | लॉकडाउन में प्रसारण के बाद ‘रामायण’ की छोटे पर्दे पर फिर से वापसी

लॉकडाउन में प्रसारण के बाद ‘रामायण’ की छोटे पर्दे पर फिर से वापसी

मुंबई, 15 अप्रैल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रसारण के बाद रामानंद सागर की महाकृति "रामायण" को फिर से टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

33 साल बाद फिर से "रामायण" को मार्च 2020 में दूरदर्शन नेशनल चैनल पर प्रसारित किया गया था। वर्तमान में यह धार्मिक सीरियल स्टार भारत पर प्रसारित किया जा रहा है।

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बताने के लिए उत्साहित हूं कि 'रामायण' का इस साल फिर से छोटे पर्दे पर प्रसारण होगा। 'रामायण' पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी, और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है।’’

उन्होंने कहा, "यह शो न केवल मेरे जीवन का, बल्कि वर्षों से हजारों भारतीय परिवारों का एक बड़ा हिस्सा रहा है। हमारे समुदाय का हिस्सा बनें और आने वाली पीढ़ियों के साथ 'रामायण' के ज्ञान को साझा करें।"

रामानंद सागर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित "रामायण" पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी और काफी लोकप्रिय हु।

इस शो में राम के किरदार को अरुण गोविल ने निभाया था और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Ramayan' returns to small screen after airing in lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे