लाइव न्यूज़ :

यौन दुर्व्यवहार के रमानी के आरोप झूठे हैं: अकबर ने अदालत से फिर कहा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष फिर से यह दलील दी कि पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा उनके खिलाफ लगाये गये यौन दुर्व्यवहार के आरोप ‘‘मनगढ़ंत और झूठे’’ हैं।

अकबर ने वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा के जरिये अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार के समक्ष यह दलील दी। अकबर द्वारा रमानी के खिलाफ दायर की की गई आपराधिक शिकायत की अंतिम सुनवाई के दौरान उनकी ओर से (अकबर की ओर से) यह दलील दी गई।

अकबर ने अपने खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाये जाने को लेकर रमानी के खिलाफ यह शिकायत दायर की थी।

रमानी ने 2018 में सोशल मीडिया पर चली ‘मीटू’ मुहिम के दौरान अकबर के खिलाफ यह यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

लूथरा ने कहा कि रमानी अपने ट्वीट हटा रही हैं जबकि यह विषय अदालत के विचारार्थ है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप (रमानी) 20-30 साल बात सोशल मीडिया पर सावधानी एवं सतर्कता के बिना और बगैर जिम्मेदारी लिये कोई आरोप नहीं लगा सकते हैं। ’’

लूथरा ने कहा कि पहले तो आपने यह कहा था कि ‘‘अकबर ने कुछ नहीं किया, फिर आपने उन्हें मीडिया का सबसे बड़ा वहशी कहा।’’

लूथरा ने कहा कि रमानी ने बचाव में विरोधाभासी दलीलें दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको लैंडलाइन(फोन) रिकार्ड, होटल, पेट्रोल पावती,सीसीटीवी के साक्ष्य की जरूरत महसूस नहीं हुई। यह (होटल में अकबर के यौन दुर्व्यवहार करने का रमानी का दावा) मनगढंत और झूठा है। ’’

उन्होंने कहा कि रमानी की मित्र एवं मामले में एक मुख्य गवाह नीलोफर प्रत्यक्षदर्शी नहीं थी।

बहरहाल, अदालत ने विषय की अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की है।

अकबर ने रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत 15 अक्टूबर 2018 को दायर की थी। उन्होंने 17 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग