लाइव न्यूज़ :

टूलकिट मामले में रमन सिंह का बयान दर्ज

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:37 IST

Open in App

रायपुर, 24 मई, छत्तीसगढ़ में कथित टूल किट मामले को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन के बाद सोमवार को पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बयान दर्ज कर लिया है।

राजधानी रायपुर में सुबह से राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिंह के साथ अपनी गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन किया था।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नसर सिद्दीकी के नेतृत्व में आज पुलिस का एक दल मौलश्री विहार स्थित रमन सिंह के निवास पहुंचा और उनका बयान दर्ज किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने इस दौरान सभी सवालों का लिखित में जवाब प्रस्तुत किया है।

उन्होंने बताया कि सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने जो कुछ भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा या पोस्ट किया है वह सार्वजनिक है और जो कुछ भी उनसे पूछा जाएगा उसका जवाब देने के लिए वह तैयार हैं।

कथित टूल किट मामले को लेकर पुलिस ने पिछले सप्ताह सिंह को नोटिस जारी किया था।

इससे पहले सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पुलिस पर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक षड़यंत्र के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें राज्य और केंद्रीय नेतृत्व सहित पूरी कांग्रेस पार्टी शामिल है। छत्तीसगढ़ में पुलिस कानून से नहीं कांग्रेस द्वारा शासित है।

सिंह ने कहा, “ पुलिस ने मुझे जो नोटिस जारी किया था, वह मुझे मिलने से पहले कांग्रेस द्वारा ट्वीट किया गया था। जो दस्तावेज पुलिस के पास होने चाहिए, वह कांग्रेस के पास हैं। इससे स्पष्ट है कि पुलिस किसके इशारे पर काम कर रही है।”

उन्होंने कहा, “ हम कांग्रेस की दमनकारी और लोकतंत्र विरोधी राजनीति के खिलाफ सड़क से लेकर अदालत तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”

इससे पहले आज सुबह रमन सिंह के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल और अन्य नेता अपनी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और वहां धरना दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos