लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान ने अब अपने छोटे भाई के बेटे प्रिंस राज को सौंपी बिहार लोजपा की कमान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2019 06:11 IST

पटना में शुक्रवार को बुलाई गई लोजपा के सभी जिलाध्यक्षों, पार्टी के सभी संसदों और सभी पदाधिकारियों की बैठक में चिराग पासवान इस बात की घोषणा की. इस मौके पर चिराग ने कहा कि प्रिंस राज में लोजपा को संभालने की पूरी काबिलियत है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के समस्तीपुर लोकसभा का उप चुनाव जीताकर जनता ने प्रिंस राज को दीपावली को तोहफा तो दे ही दिया था कि शुक्रवार को उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने भी उन्हें दिवाली का बंपर गिफ्ट दिया. पार्टी ने उन्हें बड़ा तोहफा देते हुए उनके बड़े भाई और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी की कमान सौंप दी।

बिहार के समस्तीपुर लोकसभा का उप चुनाव जीताकर जनता ने प्रिंस राज को दीपावली को तोहफा तो दे ही दिया था कि शुक्रवार को उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने भी उन्हें दिवाली का बंपर गिफ्ट दिया. पार्टी ने उन्हें बड़ा तोहफा देते हुए उनके बड़े भाई और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी की कमान सौंप दी और उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की.

उल्लेखनीय है कि पटना में शुक्रवार को बुलाई गई लोजपा के सभी जिलाध्यक्षों, पार्टी के सभी संसदों और सभी पदाधिकारियों की बैठक में चिराग पासवान इस बात की घोषणा की. इस मौके पर चिराग ने कहा कि प्रिंस राज में लोजपा को संभालने की पूरी काबिलियत है. 

वहीं, प्रिंस राज को बिहार लोजपा का नया अध्यक्ष बनाने के साथ बिहार युवा लोजपा की कमान चंदन सिंह को दी गई है. वहीं वीणा सिंह लोजपा की महिला विंग की अध्यक्ष बनाई गई हैं. इसके अलवा भी पार्टी में कई अन्य को भी नई जिम्मेदारियां दिए जाने की घोषणा की गई है.

नवादा से सांसद चंदन सिंह को बिहार युवा लोजपा अध्यक्ष बनाया गया जबकि वैशाली से सांसद वीणा देवी को बिहार महिला लोजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, अशरफ अंसारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए प्रिंस राज ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बडी जिम्मेदारी है. अध्यक्ष बनने के साथ ही प्रिंस राज ने बडी घोषणा करते हुए सभी जिलाध्यक्षों को फिर से बहाल कर दिया है. इस मौके पर भावुक होते हुए उन्होंने बड़े भाई चिराग पासवान के बारे में कहा कि उन्होंने बड़े भाई की भूमिका निभाने के साथ पिता का भी दायित्व निभाया. वे हर कदम पर मेरे साथ रहे. 

बताया जाता है कि दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान के निधन के बाद से ही पार्टी ने यह तैयारी शुरू कर दी थी. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को पार्टी प्रमुख राम विलास पासवान ने दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया. उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार चिराग पासवान को सौंपा गया. लेकिन उसी वक्त यह बात तय हो गई थी कि प्रिंस अगर पिता की सीट से लोकसभा चुनाव जीत जाते हैं तो उन्हें प्रदेश अध्क्ष की कमान सौंप दी जाएगी.

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां