लाइव न्यूज़ :

राम विलास पासवान की दिल्ली के अस्पताल में देर रात हुई हार्ट सर्जरी, बेटे चिराग का ट्वीट- करना पड़ सकता है एक और ऑपरेशन

By स्वाति सिंह | Updated: October 4, 2020 09:53 IST

एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देरामविलास पासवान की देर रात हार्ट सर्जरी की गई। दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई।

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से बीमार चल रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की देर रात हार्ट सर्जरी की गई। इस बात की जानकारी जमुई सांसद और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर दी है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। 

चिराग पासवान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ्तों के बाद उनके पिता का एक और ऑपरेशन करना पड़े। चिराग ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 

पटना और दिल्ली में कई दौर की चली बैठकों के बाद आज एनडीए की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग की घोषणा की जा सकती है। बीजेपी के बिहार में चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस की शनिवार देर रात तक जेडीयू के साथ बैठक हुई। 

बैठक में बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी शामिल थे। फड़नवीस शनिवार को ही पटना लौटे हैं। बैठक में साल 2010 और 2015 में जीती हुई सीटें को आधार बनाकर विमर्श किया गया।  

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के लिए वे दिल्ली पहुंचे थे। माना जा रहा है कि करीब सवा दो सौ सीटों पर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है और बचे हुए डेढ़ दर्जन सीटों पर भी बात लगभग पक्की हो गई है।

टॅग्स :रामविलास पासवानचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया