लाइव न्यूज़ :

‘राम तेरी गंगा मैली’ के अभिनेता राजीव कपूर का निधन

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, नौ फरवरी दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर के बेटे एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की।

नीतू सिंह ने अपने देवर की तस्वीर के बगल में लिखा ‘‘आत्मा को शांति मिले।’’

राजीव के भाई रणधीर कपूर ने बताया कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

रणधीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ अपराह्न 1.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।’’

राजीव ने फिल्मों में शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था।

राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म 1990 के दशक में आई ‘जिम्मेदार’ थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया।

वह फिल्म ‘हिना’ (1991) के निर्माता थे, जिसका निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था और अभिनय किया था ऋषि कपूर ने।

वर्ष 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से विवाह किया,लेकिल बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था।

राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे। उनकी बड़ी बहन ऋतु नंदा और ऋषि कपूर का पिछले वर्ष क्रमश: जनवरी और अप्रैल में निधन हो गया था।

राजीव खेल ड्रामा ‘‘तुलसीदास जूनियर’’ से स्क्रीन पर वापसी करने वाले थे। इसमें उनके साथ संजय दत्त थे।

लता मंगेशकर ने राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

निर्देशक-निर्माता नावेद जाफरी ने राजीव कपूर को ‘‘ साफ दिल वाला एक बेहतरीन इंसान’’ बताया।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ उनकी आत्मा को शांति मिले, परिवार के प्रति संवेदना।’’

अभिनेता-निर्माता तुषार कपूर ने भी राजीव कपूर ने निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ राजीव कपूर के निधन के बारे में सुन कर दुख हुआ, उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सीआईएनटीएए) ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

निर्माता गिरीष जौहर, अभिनेता नील नितिन मुकेश, निर्देशक मधुर भंडाकर ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने ‘‘ उन्हें अपने वक्त के हरफनमौला अभिनेताओं में से एक बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल