लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ, ट्रस्ट ने वीडियो जारी कर मंदिर निर्माण के लिए की दान करने की अपील

By अनुराग आनंद | Updated: August 12, 2020 14:55 IST

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए बैंक अकाउंट नंबर साझा कर दान देने की अपील की है। 

Open in App
ठळक मुद्देश्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘जय श्री राम! प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मन्दिर निर्माण प्रारंभ हो गया है। ट्रस्ट ने कहा है कि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सभी श्रीराम भक्तों का आह्वान करता है कि मन्दिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में विवादित जमीन पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन समारोह होने के बाद अब राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी खुद श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से दी है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक वीडियो के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री ने राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेकर जिस मंदिर की नींव रखी उस मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए बैंक अकाउंट नंबर साझा कर दान देने की अपील की है। 

बता दें कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘जय श्री राम! प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमिपूजन पश्चात प्रारम्भ हो गया है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सभी श्रीराम भक्तों का आह्वान करता है कि मन्दिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें।

हजार साल तक प्राकृतिक आपदाओं में खड़ा रहेगा राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम देख रहे न्यास के एक सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि मंदिर का ढांचा भूकंप रोधी और हजार सालों तक प्राकृतिक आपदाओं को झेलने में सक्षम होगा।

अयोध्या के कारसेवकपुरम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर की नींव के स्तंभ उतने गहरे होंगे जितने नदियों पर बनने वाले पुलों के होते हैं जिससे मंदिर भूकंप रोधी होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर इतना मजबूत होगा कि हजार सालों तक प्राकृतिक आपदाओं को झेल सके।

मंदिर के नींव की योजना जल्द ही तैयार हो जाएगी क्योंकि यह अंतिम चरण में है

राय ने कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य करने वाले कंपनी ‘लार्सन एंड टर्बो’ ने उन्हें बताया कि मंदिर के नींव की योजना जल्द ही तैयार हो जाएगी क्योंकि यह अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, “हम तय शुल्क अदा करने के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण से योजना पारित करवाएंगे। हम किसी तरह की छूट नहीं चाहते।”

चंपत राय ने कहा कि जमीन की खुदाई और उसे समतल किये जाने के दौरान मिलने वाली प्रस्तर प्रतिमाओं को मंदिर में प्रदर्शन के लिये रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यास को अब तक अपने बैंक खाते में 42 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं और लोग एक रुपये से लेकर एक करोड़ तक दान कर रहे हैं।

उन्होंने पांच अगस्त को ‘भूमिपूजन’ के लिए अयोध्या आने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “संकट के समय और आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री ने अयोध्या आने और राम लला को साष्टांग दंडवत कर सम्मान व्यक्त करने का फैसला लिया।”

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया