लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख ने एम्स में कोविड-19 का टीका लगवाया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को एम्स में कोविड-19 का टीका लगवाया और टीकाकरण अभियान के लिए अस्पताल द्वारा बनाई गई ‘‘नियंत्रित एवं सुव्यवस्थित’’ प्रणाली की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव ने कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि भीड़ के बावजूद टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा नहीं है क्योंकि जिस जगह पर टीका लगाया जा रहा है वहां वे कम लोगों के संपर्क में आते हैं।

75 वर्षीय मिश्रा को भारत बायोटेक का कोवैक्सीन टीका लगाया गया।

उन्होंने कहा कि यह देखना अच्छा लगा कि मोदी ने एक मार्च को टीका लगवाया, जब 60 वर्ष से ऊपर के लोगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू