लाइव न्यूज़ :

विहिप की बैठक में संतों की राम मंदिर व कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: June 19, 2019 20:56 IST

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम के संत परमानंद महाराज ने कहा कि अपने चुनाव अभियान के दौरान भाजपा ने श्री रामजन्म भूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के रास्ते में आने वाली सब बाधाओं को दूर करने का संकल्प किया था जिसे अब शीघ्रता से मूर्त रूप देना आवश्यक है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में मार्गदर्शक मंडल ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित केंद्र सरकार इन सब दिशाओं में शीघ्र आवश्यक कदम उठायेगी।देश और समाज के हित में, राष्ट्रीयता, हिंदुत्व और विकास के सब कार्यों में देश की जनता सरकार को सहयोग देगी।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संतों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण करने व कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की।

स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज तथा स्वामी परमानंद महाराज की अध्यक्षता में बैठक में संतों ने लोकसभा चुनावों के परिणाम पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि इस चुनाव में राष्ट्रवाद, हिंदुत्व तथा विकास के मुद्दों की विजय हुई है तथा परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति परास्त हुई है।

विहिप के अध्यक्ष वी एस कोकजे ने धारा 370 व 35 ए के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी । देश भर से आये संतों ने बैठक में यह माना कि पिछली नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रहित में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों को देश की जनता ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम के संत परमानंद महाराज ने कहा कि अपने चुनाव अभियान के दौरान भाजपा ने श्री रामजन्म भूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के रास्ते में आने वाली सब बाधाओं को दूर करने का संकल्प किया था जिसे अब शीघ्रता से मूर्त रूप देना आवश्यक है।

बैठक में मार्गदर्शक मंडल ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित केंद्र सरकार इन सब दिशाओं में शीघ्र आवश्यक कदम उठायेगी व देश और समाज के हित में, राष्ट्रीयता, हिंदुत्व और विकास के सब कार्यों में देश की जनता सरकार को सहयोग देगी।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ किये थे जिनमें गोवंश का संरक्षण,संवर्धन व सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना, पतित पावनी मां गंगा की निर्मलता के लिये कार्य, नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में जिहादी अभियानों में पीडित हिंदू, बौद्ध, जैन समाज को भारत में सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार, असम में संकल्पपूर्वक भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्ट्रेशन को बनाने का सफल प्रयास तथा इसे संपूर्ण देश में लागू करने का संकल्प शामिल है।

उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान भाजपा के संकल्प पत्र में देश में समान जनसंख्या नीति लागू करने, धारा 370 और 35 ए को हटाना व कश्मीरी हिंदुओं का घाटी में पुनर्वसन करना तथा जम्मू—कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों का पुनर्सीमन भी शामिल था।

उपस्थित संतों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित सरकार के प्रति अपनी शुभेच्छा व्यक्त करते हुए प्रभु से कामना की है कि सरकार देश के हित और विकास में सफल हो। 

टॅग्स :वीएचपीनरेंद्र मोदीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है