लाइव न्यूज़ :

राम सेतु मिथ्या नहीं अभियंताओं की देन: महेन्द्र नाथ पांडे

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे ने रविवार को कहा कि राम सेतु मिथ्या नहीं है, बल्कि अभियंताओं की देन है।

एक बयान के मुताबिक, भारत के शीर्ष इंजीनियरों के संगठन "इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स" (इंडिया) द्वारा आयोजित 36वें भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस- शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पांडे ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, "कुछ लोग राम सेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। इस बात की तसदीक खुद अभियंताओं का शीर्ष संगठन करता है कि प्राचीन काल से ही राम सेतु वजूद में रहा है। लेकिन राम सेतु को मिथ्या बताते हुए कुछ लोग कोर्ट में हलफनामा देते हैं।"

कोरोना काल में अभियंताओं द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए पांडे ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनसे काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महज सपना नहीं है, यह एक दृढ़ सोच है, जिसे सभी को साकार करना है।"

इससे पहले, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अभियंताओं का इतिहास बहुत पुराना है और भारत के गौरवशाली इतिहास में उनका बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने कहा, "वाल्मीकि रामायण के अनुसार रामसेतु का निर्माण नल नाम के एक अभियंता ने करवाया था। नासा ने भी सैटेलाइट चित्र में तमिलनाडु स्थित इस सेतु की पुष्टि की है।"

उन्होंने कहा कि भारत के तमाम प्राचीन मंदिर, सुदर्शन चक्र, शस्त्र आदि निर्माण अभियंताओं के प्राचीन गौरवशाली इतिहास को प्रमाणित करते हैं।

इस समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जा रहा है। इसमें देश भर के अभियंता भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

क्रिकेटसंजू बनाम गिल या संजू बनाम जितेश? सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I से पहले सिलेक्शन की दुविधा पर तोड़ी चुप्पी

भारत अधिक खबरें

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे

भारतमुकदमों की अंबार से दबी बिहार की अदालतें, 36 लाख से अधिक लंबित मुकदमों के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है लोगों को न्याय

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन