लाइव न्यूज़ :

आज से अयोध्या से निकलेगी 'राम राज्य रथ यात्रा', CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2018 10:04 IST

एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा सियासी और धार्मिक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले पर अदालत सुनवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राम राज्य रथ यात्रा आज से अयोध्या से निकाली जाएगी।

Open in App

एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा सियासी और धार्मिक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले पर अदालत सुनवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राम राज्य रथ यात्रा आज से अयोध्या से निकाली जाएगी। ये रथ यात्रा 39 दिनों तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु समेत देश के 6 राज्यों से गुजरेगी। वहीं, इस यात्रा के दौरान 40 सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी

आज से शुरू हो रही इस रथ यात्रा का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। खबर के मुताबिक रथ यात्रा के दौरान होने वाली सभाओं के लिए अलग-अलग राज्य सरकारों से अनुमति ले ली गई है और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्यों को राम राज्य रथ यात्रा की सुरक्षा का इंतजाम करने के लिए कह दिया है। 

इस यात्रा का समापन 23 मार्च को रामेश्वरम में होगा। वहीं, इस रथ यात्रा का आयोजन औपचारिक तौर पर महाराष्ट्र की संस्था रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी कर रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि संस्था को आरएसएस का पूरा और खुला सहयोग मिल रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण अडवाणी ने 1990 में ऐसी ही एक रथ यात्रा का नेतृत्व किया था। उसके बाद ही 1992 में बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ और देश ने साम्प्रदायिक उन्माद का एक दौर देखा गया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया