लाइव न्यूज़ :

राम नवमी की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोना को करें परास्त, जय श्री राम!

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2020 07:04 IST

उप राष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं और कोरोना वायरस के रूप में आई बड़ी चुनौती से निपटने में सफलता की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में आज राम नवनी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने सभी देश वासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं हैं।राष्ट्रपति ने कहा है कि राम नवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

पूरे देश में आज राम नवनी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने सभी देश वासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं हैं। बता दें, चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। इस बीच नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है और नौवें दिन को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा, 'राम नवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली राम नवमी, हमारे मेहनतकश किसानों के लिए नव-धान्य का भी अवसर होती है। श्रीराम का आदर्श जीवन हमें सदाचार, सहनशीलता, सहृदयता और मैत्री-भाव का संदेश देता है। अपने-अपने कर्तव्य पथ पर हमें इन शाश्वत जीवन-मूल्यों के प्रति सच्ची निष्ठा दर्शानी चाहिए।' 

उन्होंने कहा, 'आइए, राम नवमी के इस उल्लास-पूर्ण पर्व पर हम, अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और गौरवमयी भारत के निर्माण का संकल्प लें। साथ ही, त्योहार मनाते समय सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी सरकारी निर्देशों का पालन कर विश्वव्यापी आपदा कोविड-19 वायरस का मुकाबला करके इसे परास्त करना है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम!' वहीं, उप राष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं और कोरोना वायरस के रूप में आई बड़ी चुनौती से निपटने में सफलता की कामना की। उन्होंने राम नवमी की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, 'यह पावन अवसर हमारे सनातन मूल्यों, सम्पूर्ण मानवता के प्रति करुणा, न्याय परायणता, सत्य निष्ठा के हमारे संस्कारों के साक्षात स्वरूप, मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। वह हमारे आदर्श हैं।' 

उन्होंने कहा कि यह दिवस सत्य, धर्म, ईमानदारी, करुणा और मानव कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। वह उन गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्हें हम एक आदर्श मानव के रूप में देखते हैं। कोरोना संकट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'यह पावन पर्व हमारे देशवासियों के जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख, संतोष, शांति और खुशहाली लाए। हम आज हमारे सामने उपस्थित इस गंभीर स्वास्थ्य चुनौती का सम्मिलित रूप से कारगर समाधान ढूंढने में सक्षम और सफल हों।'

टॅग्स :राम नवमीरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीएम. वेकैंया नायडूकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया