लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल किए नियुक्त, इन्हें दी जिम्मेदारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 16, 2019 18:28 IST

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब दोनों अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे उन तारीखों के बाद से नियुक्तियां प्रभाव में आएंगी।

Open in App

बीजेपी के नेता रह चुके विश्व भूषण हरिचंदन और अनुसुइया उइके को राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश और अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया। अनुसुइया बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। हरिचंदन ओडिशा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब दोनों अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे उन तारीखों के बाद से नियुक्तियां प्रभाव में आएंगी।

आपको बता दें कि बीते दिन सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीजेपी के उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में MSME के मंत्री रहे कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया। इस बार कलराज मिश्र ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था। गाजीपुर में पैदा हुए कलराज मिश्र की गिनती पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में होती है। 

ये दिग्गज भी हैं लाइन में

मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, बिजोय चक्रवर्ती, करिया मुंडा, भगत सिंह कोश्यिारी, बंडारू दत्तात्रेय आदि भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। उनकी इच्छा राज्यपाल बनने की है। चुनाव नहीं लड़ने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी राजनीतिक भूमिका चाहती हैं। इस साल उनके लिए राज्यसभा सीट उपलब्ध नहीं है। इसके लिए उन्होंने 2020 का इंतजार करना होगा।

नौकरशाहों को नहीं करना चाहते नियुक्त

प्रधानमंत्री कार्यालय के करीबी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी केंद्र शासित प्रदेशों में जहां प्रशासकों की जरूरत है, वहां नौकरशाहों या सेवानिवृत्त अधिकारियों को राज्यपाल के रूप में नियुक्त नहीं करना चाहते हैं। वह नेताओं को राज्यपाल के रूप में नियुक्त करते हैं। काफी हद तक इसी कारण से भाजपा के दिग्गजों के लिए राज्यपाल पद आशा की किरण है।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदछत्तीसगढ़आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो