लाइव न्यूज़ :

UP के डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा- हमारे पास राम मंदिर बनाने का तीसरा ऑप्शन भी खुला है

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 20, 2018 12:38 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि लोगों को विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा और राम मंदिर के निर्माण की राह में मौजूदा दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।

Open in App

लखनऊ, 20 अगस्तःउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का हिस्सा व उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर मुद्दे को अपनी राय जाहिर की है। उनका मानना है कि लोगों को लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विश्वास है। इसके इतर उन्होंने दो और जरिए से राम मंदिर मु्द्दा सुलझाने की बात कही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि लोगों को विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा और राम मंदिर के निर्माण की राह में मौजूदा दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। आगे उनका कहना था कि या तो फैसला आएगा या फिर हम बातचीत के जरिये कोई रास्ता खोजेंगे। 

इन सब के बावजूद उनका कहना था कि हमारे पास तीसरा विकल्प भी बचा हुआ है। तीसरा विकल्प संसद में कानून पारित करने का है। राज्यसभा में बहुमत होता तो विधेयक पारित कराकर कानून के रास्ते से मंदिर का निर्माण प्रशस्त कर देते। फिलहाल भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है। इसलिए यह संभव नहीं है।

मौर्य ने कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इस पर लगातार सुनवाई चल रही है। हमें आशा है कि जल्द ही इस पर फैसला आएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौर्य का कहना है कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं। हमारे लिए भी यह आस्था का विषय है।  

टॅग्स :राम मंदिरउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन