लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी को फोन से भेजा जाएगा न्योता

By स्वाति सिंह | Updated: August 2, 2020 07:28 IST

भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमिपूजन से पहले तैयारियां जोरो पर हैं। कई इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। पीएम मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी को अब तक निमंत्रण भेजा गया है।राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होना है।

अयोध्या: राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) कार्यक्रम 5 अगस्त को होना है। इस कार्यक्रम में देश के पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा व अन्य विधि व्यवस्था को लेकर तैयारियां काफी तेजी से हो रही है।

राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में अलख जगाने वाले व आंदोलन चलाने के लिए जेल तक जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेताओं को को भी आमंत्रित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को फ़ोन करके आमंत्रित किया  जाएगा। 

एनडीटीवी की मानें चंपत राय सबको निमंत्रित कर रहे हैं। इससे पहले, कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं को अब तक निमंत्रण नहीं दिया गया है। बता दें कि उमा भारती व कल्याण सिंह ने कहा है कि वह दोनों इस भव्य भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। उमा भारती ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाउंगी और 6 अगस्त तक वहीं रहूंगी।

जिस दिन राम मंदिर बनेगा मैं वापस आऊंगा'

मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 1991 में अयोध्या दौरे पर आए थे। उस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी के साथ विवादित रामजन्मभूमि परिसर का भी दौरा किया था। फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी ने उस दिन को याद करते हुए कहा है मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों से मोदी का परिचय गुजरात के बीजेपी नेता को रूप में करवाया था।

महेंद्र त्रिपाठी ने कहा, 'जब मैंने और स्थानीय पत्रकारों ने मोदी जी से पूछा कि वह फिर कब अयोध्या लौटेंगे तो मोदी ने जवाब दिया था, ''जिस दिन राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, मैं लौटकर आऊंगा''। प्रधानमंत्री ने अपना वादा निभाएंगे।'

फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी हालांकि इस बात से नाराज हैं कि उन्हे राममंदिर भूमि पूजन में आने का न्योता नहीं दिया गया है। फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि वह 1989 से विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने तक काम किया है।

अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारी जारी

भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमिपूजन से पहले तैयारियां जोरो पर हैं। कई इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। पीएम मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। 

राम जन्भूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह के अवसर पर मंदिर प्रशासन लोगों और श्रद्धालुओं में वितरण के लिए ‘प्रसाद’ के एक लाख से अधिक पैकेट उपलब्ध कराएगा। रामलला की मूर्ति को 'भूमिपूजन' के दिन एक नई 'नवरत्न' पोशाक पहनायी जाएगी। पोशाक में नौ मणि रत्न जड़ित होंगे और इसकी सिलाई यहां की जा रही है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया