लाइव न्यूज़ :

Ram Jethmalani Death: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार शोक की लहर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2019 16:32 IST

Ram Jethmalani Deth: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने मशहूर वकील, नेता और सांसद राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और मशहूर वकील राम जेठमलानी के निधन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत उनके परिवार के लोगों वे शोक संवेदना जताई है।राजद से राज्यसभा पहुंचे थे राम जेठमलानी, लालू ने उनके साथ गुजरे वक्त को याद किया।

Ram Jethmalani Deth: राजद के राज्यसभा सांसद और देश के मशहूर वकील रहे राम जेठमलानी के निधन से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव व उनका परिवार काफी दुखी है. लालू यादव ने ट्वीट कर जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शोक व्यक्त किया है. 

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री के निधन पर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा है कि पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री राजद सांसद और निष्ठावान वकील राम जेठमलानी के निधन की खबर से दुखी हूं. वो खुद में एक संस्थान थे. उनके निधन से देश और कानून जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है.

लालू यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. यहां बता दें कि राम जेठमलानी का लालू प्रसाद यादव से भी खास कनेक्शन था. चर्चित चारा घोटाला मामले में उन्होंने लालू प्रसाद यादव की कोर्ट में पैरवी की. जिसके बाद राजद सुप्रीमो से उनके संबंध काफी घनिष्ठ हो गए.

साल 2017 में लालू प्रसाद यदव ने जेठमलानी को राज्यसभा चुनाव में तरजीह दी. इस सीट पर लालू के करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह और एजाज अली की भी नजर थी. हालांकि अंत में लालू प्रसाद यादव ने जेठमलानी के नाम पर मुहर लगाकर संसद के ऊपरी सदन में भेजा.

राम जेठमलानी के नामांकन में महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. नामांकन करने के बाद राम जेठमलानी ने कहा था कि यहां की जनता को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. लोगों से शुभकामना की मांग करता हूं.

उन्होंने कहा था कि मैं कर्जदार हूं. मेरे ऊपर कई तरह के कर्ज हैं, जिन्हें उतारना है. उनका सीधा तात्पर्य लालू यादव को चारा घोटाला केस से बरी कराना था. हालांकि सांसद बनने के एक साल बाद ही वकालत से संन्यास ले लिया था.

टॅग्स :राम जेठमलानीबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां