लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर आज की सुनवाई की 10 बड़ी बातें, जानें दिन भर का घटनाक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 13:43 IST

पांच जजों की बेंच के अध्यक्ष और मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने स्पष्ट कर दिया है कि शाम पांच बजे तक हर हाल में सुनवाई पूरी कर ली जाएगी।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई 40वें दिन जारी है। पांच जजों की बेंच के अध्यक्ष और मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने स्पष्ट कर दिया है कि शाम पांच बजे तक हर हाल में सुनवाई पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कहा कि अब बहुत हो चुका। आज शाम पांच बजे तक मामले की बहस हर हाल में पूरी होगी। जानें की सुनवाई में अब तक का पूरा घटनाक्रम...

- 40वें दिन इस मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि आज हर हाल में सुनवाई पूरी करनी है।

- सुनवाई शुरू के बाद एक वकील ने एक्स्ट्रा समय मांगा। जिसपर चीफ जस्टिस गोगोई ने स्पष्ट कर दिया कि आज शाम 5 बजे अयोध्या मामले की सुनवाई खत्म हो जाएगी। 

- हिंदू महासभा के एक वकील ने मामले में हस्तक्षेप की अपील की तो चीफ जस्टिस ने अपील खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि बहुत हो चुका।

- सबसे पहले मुस्लिम पक्ष के वकील ने अपनी दलील पेश की। इसके बाद हिंदू महासभा के वकील को वक्त दिया गया।

- हिंदू महासभा के वकील ने एक किताब में राम मंदिर का नक्शा दिखाया जिसे मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ दिया। इस पर सीजेआई नाराज हो गए।

- नक्शा फाड़ने के बाद हिंदू महासभा के वकील और धवन में तीखी बहस हो गई। इससे नाराज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा था जज उठकर चले जाएंगे।

- हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने कहा कि पूरे आदर के साथ कहना चाहता हूं कि अदालत का का डेकोरम मैं खराब नहीं कर रहा।

- मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करेगा।

- दोनों पक्षकारों की दलील के बाद मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर दलील पेश की जाएगी और इसके बाद फैसला सुरक्षित कर लिया जाएगा।

- 17 नवंबर को सीजेआई रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले फैसला आने की उम्मीद है।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्टअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?