लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया का दावा- कोई नहीं रोक सकता राम मंदिर का निर्माण, पीएम मोदी से की है अपील

By भाषा | Updated: October 8, 2018 20:51 IST

राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त नृत्य गोपाल दास ने कहा- प्नधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मंदिर निर्माण के लिये यह सही समय है।

Open in App

कानपुर, आठ अक्टूबर: राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।दास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मंदिर निर्माण के लिये यह सही समय है। मोदी अब तक देश की अनेक समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहे, लेकिन अब उन्हें विश्वास है कि वह अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे।दास ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में अनेक अच्छे काम हुए हैं। भ्रष्टाचार का पूरी तरह नाश हुआ है और अब वह मंदिर निर्माण में आने वाली तमाम बाधाओं को भी दूर करेंगे। वे तमाम राजनेता, जो पहले मंदिर का नाम तक नहीं लेना चाहते थे, वे अब उसके निर्माण की बात कर रहे हैं।दास ने कहा कि हाल में साधु-संतों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करके उनसे मंदिर निर्माण के लिये कहा है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है