लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी की दलील सुनने से किया इनकार, कहा- पूजा के अधिकार वाली अपील अलग

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2019 14:57 IST

Ram Janmabhoomi-Babri Masjid land dispute: सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली जाएगी। कोर्ट ने लंच के बाद इस मामले की सुनवाई के दौरान बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की अपील भी सुनने से इनकार कर दी

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई का आखिरी दिनसुप्रीम कोर्ट ने कहा- आज पूरी होगी सुनवाई, सुब्रमण्यम स्वामी की दलील सुनने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई के आखिरी दिन बुधवार को सुब्रमण्यम स्वामी की 'पूजा के अधिकार' याचिका को सुनने से इनकार कर दिया। लंच के बाद शुरू हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि अब केवल तीन पक्षों को ही सुना जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट में बुद्धिस्ट सभा की ओर से वकील रणजीत थॉमस ने दलील देने की कोशिश की। कोर्ट ने इसे भी सुनने से इनकार किया और कहा कि हमने आपको डीटैग कर दिया है। इसके मायने ये हुए कि जिन्होंने इस मामले में सिविल अपील दाखिल नहीं की है उनको किसी भी सूरत में नहीं सुना जाएगा।

सुब्रमण्यम स्वामी की अपील पर अभी सुनवाई नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को सुनने से इनकार करते हुए कहा कि कल ही बता दिया गया था कि किसी और को नही सुनेंगे। कोर्ट ने कहा कि स्वामी की पूजा के अधिकार वाली अपील जारी सुनवाई से अलग है। कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों के बाद मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर दलील पेश की जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद फैसले के लिए दिन सुरक्षित रख लिया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कल ही साफ कर दिया था कि बुधवार यानी आज शाम तक इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली जाएगी।

इससे पहले आज इस मामले में सुनवाई के दौरान पक्षों के बीच तीखी बहस देखी गई। मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन के एक किताब में छपे राम मंदिर का नक्शा फाड़ने की बात खूब चर्चित हुई। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई तरह की बातें कही गईं।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमिअयोध्या विवादअयोध्यासुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया