लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में राम चंद्र प्रसाद सिंह की नई पारी शुरू

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:35 IST

Open in App

पटना, सात जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले और नौकरशाह से राजनेता बने राम चंद्र प्रसाद सिंह के लिए बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एक नई पारी शुरू होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के रहने वाले 63 वर्षीय सिंह राजनीति में आने से पहले उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रहे और नीतीश के संपर्क में 1990 के दशक के अंत में उस समय आए जब वह तत्कालीन समता पार्टी के नेता और रेल मंत्री थे।

अपनों के बीच आरसीपी के नाम से पुकारे जाने वाले सिंह की क्षमताओं से प्रभावित होकर नीतीश ने उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर से बिहार बुलाया लिया और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें लंबे समय तक अपने प्रधान सचिव के पद पर आसीन रखा।

आरसीपी सिंह को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे सिंह के 25 वर्ष से अधिक समय तक सरकारी सेवा में रहने के बाद नीतीश ने 2010 में अपनी पार्टी के सदस्य के रूप में उन्हें राज्यसभा भेजा और वर्तमान में वह उच्च सदन के सदस्य हैं।

नीतीश ने अपने समजातीय नेता सिंह को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया और इस साल की शुरुआत में नीतीश ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पर त्याग कर सिंह को इस पद पर आसीन किया।

आरसीपी सिंह बिहार कैडर के युवा और तेजतर्रार माने जाने वाले आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह के पिता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र