लाइव न्यूज़ :

रकुलप्रीत सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:45 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हैं और फिलहाल पृथक-वास में हैं।

रकुल हैदराबाद में अभिनेता अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग कर रही थीं।

रकुल ने ट्वीट कर कहा कि उनकी तबियत ठीक है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने ट्वीट किया,“मैं बताना चाहूंगी कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हूं। मैं ठीक हूं और फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि जल्द से जल्द शूटिंग पर वापस आ सकूं।”

उन्होंने लिखा,“ मुझसे मिलने वालों से मेरा अनुरोध है कि वे अपनी जांच करा लें। आपका धन्यवाद... और सुरक्षित रहें।”

“मेडे” में अमिताभ बच्चन, अंगीरि धर और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल