लाइव न्यूज़ :

यूपी में महिलाओं के लिए अगले दो दिनों तक फ्री बस सेवा, जानें सीएम योगी ने त्योहार के मद्देनजर और क्या दिशा-निर्देश जारी किए?

By अनिल शर्मा | Updated: August 29, 2023 12:07 IST

सीएम योगी ने कहा कि किसी भी जिले में बिजली कटौती न हो।

Open in App
ठळक मुद्दे29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाओ के लिए बस सेवा फ्री रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए जाएं।बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन सिर्फ परंपरागत जुलूस व शोभायात्रा को ही अनुमति दें।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर महिलाओं के लिए आज रात्रि 12 बजे से अगले दो दिनों तक फ्री बस सेवा की घोषणा की है। दूर-दराज रह रहीं बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए बस में बिल्कुल फ्री यात्रा कर सकेंगी। 

मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- भाई-बहन के स्नेह के पावन प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के सुअवसर पर उ.प्र. में सभी माताओं, बहनों व बेटियों के लिए 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उ.प्र. की सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। मातृशक्ति को स्नेह पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री योगी ने आगामी त्योहार को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए जाएं और शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन सिर्फ परंपरागत जुलूस व शोभायात्रा को ही अनुमति दें और शोभायात्रा में हथियारों का प्रदर्शन न हो। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि किसी भी जिले में बिजली कटौती न हो। बकौल सीएम- सीएम योगी ने कहा, 'राज्य में त्योहार उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाए प्रशासन यह प्रयास करे।'

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचाररक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां