लाइव न्यूज़ :

रक्षा बंधन 2020ः राष्ट्रपति का ट्वीट-सभी देशवासियों को बधाई, राखी प्रेम और विश्‍वास का अटूट धागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2020 09:58 IST

रक्षाबंधन समाज में बंधुत्व की भावना का भी प्रतीक है। महामारी के इस दौर में परस्पर सहिष्णुता, संक्रमण से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और सहायता, बंदी के कारण प्रभावित हुए श्रमिक भाइयों को हर संभव मदद ....यही इस रक्षाबंधन को सार्थक बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्‍वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है।आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्‍मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्‍प दोहराएं।उपराष्ट्रपति ने कहा कि माताओं, बहनों व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्‍मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्‍प दोहराएं।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्‍वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्‍मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्‍प दोहराएं।’’

रक्षा बंधन को समाज में बंधुत्व की भावना का प्रतीक बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि माताओं, बहनों व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है जो नारी की गरिमा और सम्मान की रक्षा की अपेक्षा भी करती है। परिवार और समाज में माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।’’

उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे कोरोना महामारी के इस दौर में परस्पर सहिष्णुता, संक्रमण से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और सहायता का भाव रखें। साथ ही उन्होंने बंदी के कारण प्रभावित हुए श्रमिक भाइयों को हर संभव मदद करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘यही इस रक्षाबंधन को सार्थक बनाएगी।’’ श्रावण मास की पूर्णिमा में हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व बहन-भाई के प्यार और पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया