लाइव न्यूज़ :

राकेश टिकैत ने भरी बांगर से हुंकार, किया गया जोरदार स्वागत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:57 IST

Open in App

जींद, तीन फरवरी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बांगर से हुंकार भरते हुए साफ कहा कि किसान की घर वापिस तब ही होगी जब तीनों कानून को केंद्र सरकार रद्द करेंगी।

टिकैत बुधवार को यहां उचाना के खटकड़ टोल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम आयोजकों ने खेती का प्रतीक हल, पगड़ी पहना कर राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा ,‘‘ पंजाब बड़े भाई की भूमिका में अपना कार्य करेगा। हरियाणा और यूपी पंजाब के पीछे खड़े रहेंगे। आंदोलन में आने से पहले किसान अपने खेत में नंगे पैर जाए, उसको नमन करें, खेत की मिट्टी को अपने माथे पर लगाए, फिर आंदोलन का रूख करें।’’

टिकैत ट्रैक्टर चला खुद सभा स्थल तक पहुंचे । टिकैत का बांगर में पहुंचने पर किसानों ने जोरदार स्वागत किया। झांज कलां गांव के पास से मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। यहां से खुद खटकड़ टोल तक ट्रैक्टर चला कर पहुंचे।

सुबह से ही आस-पास के गांवों से युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभा स्थल पर पहुंचने लगे थे। भारी संख्या में यहां पर महिलाएं पहुंची। गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में किसानों के गीत गाते हुए महिलाएं पहुंची तो ट्रैक्टरों, बाइकों के काफिलों के साथ युवा पहुंचे। जहां तक नजर सभा स्थल से जा रही थी वहां लोग ही लोग नजर आ रहे थे। नेताओं की भीड़ अधिक होने पर जो मंच बनाई गई थी वो भी छोटी पड़ गई। हर कोई राकेश टिकैत से मिलना, सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया।

सभा स्थल, पार्किंग को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए 200 युवाओं की ड्यूटी लगाई गई। युवाओं को बैज लगाए गए ताकि जिनकी जिम्मेदारी लगी है वो भीड़ में अलग नजर आए। महिलाओं की तरफ महिलाओं की टीम बना कर ड्यूटी लगाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा