लाइव न्यूज़ :

राकेश टिकैत ने भरी बांगर से हुंकार, किया गया जोरदार स्वागत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:05 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

जींद, तीन फरवरी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बांगर से हुंकार भरते हुए साफ कहा कि किसान की घर वापसी तब ही होगी जब तीनों कानून को केंद्र सरकार रद्द करेगी।

टिकैत बुधवार को यहां उचाना के खटकड़ टोल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम आयोजकों ने खेती का प्रतीक हल दे कर और पगड़ी पहना कर राकेश टिकैत का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘ पंजाब बड़े भाई की भूमिका में अपना कार्य करेगा। हरियाणा और यूपी पंजाब के पीछे खड़े रहेंगे। आंदोलन में आने से पहले किसान अपने खेत में नंगे पैर जाएं, उसको नमन करें, खेत की मिट्टी को अपने माथे पर लगाएं, फिर आंदोलन का रूख करें।’’

टिकैत ट्रैक्टर चला खुद सभा स्थल तक पहुंचे। बांगर में पहुंचने पर किसानों ने टिकैत का जोरदार स्वागत किया। झांज कलां गांव के पास से मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। यहां से खुद खटकड़ टोल तक ट्रैक्टर चला कर पहुंचे।

सुबह से ही आस-पास के गांवों से युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभा स्थल पर पहुंचने लगे थे। भारी संख्या में यहां पर महिलाएं पहुंची। गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में किसानों के गीत गाते हुए महिलाएं पहुंची तो ट्रैक्टरों, बाइकों के काफिलों के साथ युवा पहुंचे। जहां तक नजर सभा स्थल से जा रही थी वहां लोग ही लोग नजर आ रहे थे। नेताओं की भीड़ अधिक होने पर जो मंच बनाई गई थी वो भी छोटी पड़ गई। हर कोई राकेश टिकैत से मिलना, सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया।

सभा स्थल, पार्किंग को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए 200 युवाओं की ड्यूटी लगाई गई। युवाओं को बैज लगाए गए ताकि जिनकी जिम्मेदारी लगी है वो भीड़ में अलग नजर आए। महिलाओं की तरफ महिलाओं की टीम बना कर ड्यूटी लगाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र