लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा का देश की प्रगति, संघीय ढांचे में राज्यों के अधिकार बनाए रखने में अहम योगदान : नायडू

By भाषा | Updated: May 13, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की प्रगति और संघीय ढांचे में राज्यों के अधिकारों को बनाए रखने में संसद के उच्च सदन राज्यसभा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ज्ञात हो कि आज ही के दिन 1952 में राज्यसभा की पहली बैठक हुई थी। उपराष्ट्रपति का यह बयान इसी उपलक्ष्य पर आया है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक, नायडू ने कहा, ‘‘तभी से यह (राज्यसभा) अपने संघीय व्यवस्था में राज्यों के अधिकारों को बनाए रखते हुए देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यसभा, संसद में हमारी संघीय व्यवस्था को अभिव्यक्ति देती है। राज्यसभा की संवैधानिक भूमिका के निर्वहन में माननीय सदस्यों, पूर्व सदस्यों और सचिवालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस सुअवसर पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।’’

इसी साल राज्यसभा के 253वें सत्र की बैठक संपन्न हुई थी।

राज्यसभा की पहली बैठक 13 मई 1952 को भारत के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की अध्यक्षता में हुई थी। पहली राज्यसभा का गठन 3 अप्रैल 1952 को हुआ था।

संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिनमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्देशित किए जाते हैं और 238 सदस्य राज्यों के और केंद्रशासित क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं।

राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्देशित किए जाने वाले सदस्य ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे विषयों के संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर