Rajya Sabha polls: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जेडीयू राज्यसभा नहीं भेजेगी, पूर्व विधायक को बनाया प्रत्याशी, सीएम नीतीश ने दिया झटका
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 29, 2022 21:54 IST2022-05-29T20:04:40+5:302022-05-29T21:54:16+5:30
Rajya Sabha polls: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि झारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और पूर्व विधायक खिरू महतो राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से उम्मीदवार होंगे।

जदयू ने राज्य सभा उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान कर दिया।
Rajya Sabha polls: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जेडीयू राज्यसभा नहीं भेजेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा झटका दिया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि झारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और पूर्व विधायक खिरू महतो उम्मीदवार होंगे।
केंद्र में जदयू के इकलौते केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह फिर से राज्यसभा नहीं जाएंगे। जदयू ने राज्य सभा उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान कर दिया। वर्तमान में राज्यसभा के पांच सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें दो सीटें राजद के हिस्से में चली गई है।
Jharkhand Janata Dal (United) chief and former MLA Khiru Mahto to be party's candidate from Bihar for Rajya Sabha elections: JD(U) national president Rajiv Ranjan Singh
— ANI (@ANI) May 29, 2022
जद(यू) ने इस कदम के साथ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की अनदेखी की, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है। जद(यू) की झारखंड इकाई के पूर्व प्रमुख महतो के नाम की घोषणा यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने की।
पार्टी के इस चौंकाने वाले कदम से आरसीपी सिंह के मंत्री बने रहने पर संकट पैदा हो सकता है। उन्हें पिछले साल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था और संसद के उच्च सदन में फिलहाल उनका यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। राजद ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है, उनके नामांकन भी कर लिया गया है।
वहीं बची हुई तीन सीटों में दो सीटें भाजपा और एक सीट जदयू के कोटे की है। उल्लेखनीय है कि आरसीपी सिंह, नीतीश कुमार के करीबी और विश्वस्त लोगों की सूची में टाप पर रहे हैं। नीतीश कुमार ने जब जदयू अध्यक्ष का पद छोड़ा तो आरसीपी सिंह को ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गए, तो यह पद ललन सिंह को दिया गया। इसी के बाद जदयू में गुटबाजी की चर्चाएं सामने आने लगीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।बिहार से पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया है।