लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: बीजद ने 4 प्रत्याशियों की घोषणा की, सीएम पटनायक ने सस्मित पात्रा को दोबारा नामित किया, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 29, 2022 15:36 IST

Rajya Sabha polls: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बीजू जनता दल (बीजद) से चार उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशि के नामों की घोषणा की है।सस्मित पात्रा को दोबारा नामित किया गया है।मतदान 10 जून को रात 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा।

Rajya Sabha polls: बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। नामांकित उम्मीदवारों में वरिष्ठ नेता सस्मित पात्रा, सुलता देव, मानस रंजन मंगराज और निरंजन बिशि शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के तीन सांसदों एन भास्कर राव, प्रसन्ना आचार्य और सस्मित पात्रा का कार्यकाल 1 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मतदान 10 जून को रात 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और उसी तारीख को शाम 5 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस बीच, राज्यसभा उपचुनाव 13 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा, जिसके बाद वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। नवीन पटनायक नीत सरकार के पांचवें कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ वाले दिन यह घोषणा की गई।

ओडिशा से राज्यसभा के तीन सदस्यों- एन. भास्कर राव, प्रसन्न आचार्य और सस्मित पात्रा का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त होगा जबकि बीजद सदस्य सुभाष सिंह के इस्तीफे के कारण एक अन्य सीट खाली हुई है। इस वर्ष मार्च में कटक नगर निगम के महापौर बनने के बाद सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी। 

 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावBiju Janata Dalनवीन पटनायकओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतबिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल