Rajya Sabha Polls: राज्यसभा की 6 सीटों पर 20 दिसंबर को होगा मतदान?, आंध्र प्रदेश में 3, ओडिशा-पश्चिम बंगाल और हरियाणा में 1-1 सीट पर पड़ेंगे वोट!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 26, 2024 16:25 IST2024-11-26T15:38:32+5:302024-11-26T16:25:58+5:30

Rajya Sabha Polls: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

Rajya Sabha Polls 2024 Voting held 6 seats Rajya Sabha December 20 3 seats in Andhra Pradesh, 1 seat each in Odisha, West Bengal and Haryana! | Rajya Sabha Polls: राज्यसभा की 6 सीटों पर 20 दिसंबर को होगा मतदान?, आंध्र प्रदेश में 3, ओडिशा-पश्चिम बंगाल और हरियाणा में 1-1 सीट पर पड़ेंगे वोट!

file photo

HighlightsRajya Sabha Polls: तीन सीटें आंध्र प्रदेश की हैं।Rajya Sabha Polls: एक-एक सीट ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा की है। Rajya Sabha Polls: उपचुनाव 20 दिसंबर को होगा।

Rajya Sabha Polls: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव 20 दिसंबर को होंगे और नतीजे भी उसी दिन घोषित किये जाएंगे। आंध्र प्रदेश में 3, ओडिशा-पश्चिम बंगाल और हरियाणा में 1-1 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 6 सीट में से एनडीए गठबंधन 5 सीट पर कब्जा कर लेगी। पश्चिम बंगाल सीट टीएमसी के पास रहेगी। आंध्र में एनडीए की सरकार और तीनों सीट जीत लेगी। ओडिशा और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है और आराम से जीतेगी। आयोग ने मंगलवार को कहा कि 4 राज्यों में 6 खाली सीटों को भरने के लिए उपचुनाव 20 दिसंबर को होगा। 

आंध्र प्रदेश में तीन रिक्तियां तब पैदा हुई थीं, जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीड़ा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अगस्त में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में यादव और कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को समाप्त होना था, जबकि मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था।

ओडिशा में एक रिक्ति तब हुई, जब सुजीत कुमार ने अपनी सीट छोड़ दी। इसके बाद उन्हें बीजू जनता दल द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त होना था। तृणमूल कांग्रेस के जवाहर सरकार ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। वह अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ दी थी। हाल के विधानसभा चुनावों के बाद, आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और ओडिशा में भाजपा का राज्यसभा उपचुनाव में पलड़ा भारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जबकि हरियाणा में भाजपा का कब्जा बरकरार है।

सितंबर में इस्तीफा देने वाले सुजीत कुमार का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होगा। कुमार ओडिशा से राज्यसभा सदस्य थे। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य जवाहर सरकार ने सितंबर में इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था। हरियाणा से राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार ने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2028 तक है।

राज्यसभा में उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया गया, चार महिला समेत आठ सदस्य

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उच्च सदन के लिए उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया और इसमें महिलाओं को समान हिस्सेदारी दी गयी है। पुनर्गठित पैनल में आठ सदस्य हैं जिनमें चार महिलाएं हैं। इसमें अधिकतर सदस्य सत्ताधारी दल से हैं। सदन की कार्यवाही के दौरान धनखड़ ने कहा कि उन्होंने उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया गया है।

राज्यसभा सदस्यों में से नए उपाध्यक्षों में एस फांगनोन कोन्याक, पीटी उषा, किरण चौधरी, ममता मोहंता, घनश्याम तिवाड़ी, सस्मित पात्रा, अजय माकन और भुनेश्वर कालिता शामिल हैं। सभापति और उपसभापति के उपस्थित नहीं होने पर उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन उपाध्यक्ष पैनल के सदस्य करते हैं।

Web Title: Rajya Sabha Polls 2024 Voting held 6 seats Rajya Sabha December 20 3 seats in Andhra Pradesh, 1 seat each in Odisha, West Bengal and Haryana!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे