लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: शिवसेना ने शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी को नहीं दिया टिकट, कोल्हापुर जिला अध्यक्ष संजय पवार होंगे दूसरी प्रत्याशी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 19:05 IST

Rajya Sabha polls: संजय राउत ने कहा, “संजय पवार शिवसेना के मवाला (सैनिक) हैं और (पार्टी प्रमुख) उद्धव ठाकरे ने उन्हें उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।”

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करेगी।महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों पर अगले महीने चुनाव होने वाले हैं।शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के पास अपने एक-एक उम्मीदवार को उच्च सदन भेजने लायक मतों की पर्याप्त संख्या है।

Rajya Sabha polls: शिवसेना ने पार्टी के कोल्हापुर जिला अध्यक्ष संजय पवार को राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरे उम्मीदवार के तौर पर उतारने की घोषणा की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस निर्णय से छत्रपति संभाजी को निराशा हाथ लगेगी जिन्हें खुद को प्रत्याशी घोषित किये जाने की उम्मीद थी।

राउत ने कहा कि शिवसेना राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करेगी। राउत ने कहा, “संजय पवार शिवसेना के मवाला (सैनिक) हैं और (पार्टी प्रमुख) उद्धव ठाकरे ने उन्हें उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।”

महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों पर अगले महीने चुनाव होने वाले हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी के पास इतने मतों की संख्या है कि उसके दो प्रत्याशी निर्वाचित हो सकते हैं। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के पास अपने एक-एक उम्मीदवार को उच्च सदन भेजने लायक मतों की पर्याप्त संख्या है।

इसके साथ ही तीनों मिलकर छठी सीट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए शिवसेना ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वहीं, छत्रपति संभाजी ने एक निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी का मराठा समुदाय में अच्छा खासा जनाधार है।

उन्होंने गत सप्ताह शिवसेना से समर्थन मांगा था जिसके बदले में उनसे शिवसेना में शामिल होने को कहा गया। संभाजी ने पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। संभाजी पर तंज कसते हुए राउत ने कहा, “राजा, सैनिकों के कारण राजा होते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम उनका (छत्रपति संभाजी), उनके परिवार का और सिंहासन का सम्मान करते हैं इसलिए उन्हें शिवसेना में शामिल होने का न्योता दिया था ताकि वह चुनाव में छठी सीट के लिए लड़ सकें।” राउत ने कहा, “उन्हें राज्यसभा जाना है और वह निर्दलीय लड़ना चाहते हैं। उन्हें 42 मतों की जरूरत पड़ेगी। अगर किसी के पास 42 मत हैं तो वह राज्यसभा का चुनाव जीत सकते हैं।” 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारसंजय राउतउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतबिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया