लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: सोनिया गांधी से मिले सीएम सोरेन, कहा-गठबंधन की तरफ से एक ही प्रत्याशी होगा, आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा समय दीजिए...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 29, 2022 17:13 IST

Rajya Sabha polls 2022: सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार रात कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से एक घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की थी। कहा कि जब घर में बर्तन होते हैं, तो खनकने की आवाज आती ही है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में 10 जून को राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान होना है। 82 सदस्यीय विधानसभा में 81 निर्वाचित सदस्य होते हैं।विधानसभा में मतदान करने योग्य कुल सदस्यों की संख्या 80 ही रह गयी है।

Rajya Sabha polls 2022: झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। एक घंटे से ज्यादा राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। सोरेन ने कहा कि राज्यसभा चुनाव होने वाला है। कुछ चीजों पर सहमति बनी, ये धरातल पर भी उतरेगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि गठबंधन की तरफ से एक ही प्रत्याशी होंगे। इस विषय को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा समय लेंगे। मैं इस पर नहीं बोलूंगा कि झारखंड से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार कांग्रेस का होगा या झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का, अभी भी कुछ समय है। इसे लेकर चर्चा चल रही है और उसके बाद इसकी घोषणा की जाएगी।

सोरेन ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी की कोई खींचातानी नहीं है और प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में दोनों दलों का एक साझा उम्मीदवार होगा। उन्होंने बातचीत में यह स्पष्ट नहीं किया कि उम्मीदवार दोनों दलों में से किसका होगा, हालांकि यह कहा कि उम्मीदवार की घोषणा रांची से की जाएगी। सोरेन ने यह बयान उस वक्त दिया है जब कांग्रेस और झामुमो के बीच झारखंड से राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने को लेकर खींचातानी की खबरें आ रही हैं।

राज्य में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सोरेन ने कहा कि वह "शेर के बेटे " हैं और उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, "राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में कोई निर्णय लेने से पहले सहयोगी कांग्रेस से बातचीत करनी जरूरी थी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता कहीं नहीं है सब अच्छा चल रहा है। ऐसा थड़ी है कि नांव है जो पलट गई। कुछ लोगों का ख्याली पुलाव है कि सरकार अस्थिर है, उसे रहने दो। देश के संवैधानिक संस्थाओं का गैर भाजपा शासित राज्यों में क्या गतिविधियां हैं वह छुपा नहीं है।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मोहनजोदड़ो की खुदाई हुई थी, उसी तरीके से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की खुदाई हो रही है और इतिहास के पन्नों को पलटा जा रहा है...हमें जांच से, छानबीन से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उनको कार्यकलापों से उनकी मंशा कुछ और दिखती है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावहेमंत सोरेनसोनिया गाँधीझारखंडRanchiकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां