तेलंगाना में 2 सीट पर राज्यसभा चुनाव, 9 अप्रैल को अभिषेक मनु सिंघवी और सुरेश रेड्डी का कार्यकाल हो रहा खत्म?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2026 15:30 IST2026-02-18T15:25:11+5:302026-02-18T15:30:41+5:30

तेलंगाना में एक बार फिर चुनाव होने जा रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने अप्रैल में खाली होने वाली दो राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

Rajya Sabha poll dates announced 2 seats from Telangana polling March 16, 2026 terms Abhishek Manu Singhvi Congress and KR Suresh Reddy BRS end April 9 | तेलंगाना में 2 सीट पर राज्यसभा चुनाव, 9 अप्रैल को अभिषेक मनु सिंघवी और सुरेश रेड्डी का कार्यकाल हो रहा खत्म?

file photo

Highlightsसीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है।कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था।अधिसूचना 26 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी।

हैदराबादः चुनाव आयोग ने आज 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। चुनाव की अधिसूचना इस महीने की 26 तारीख को जारी की जाएगी और नामांकन 5 मार्च तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 16 मार्च को होगा। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिनका उच्च सदन में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तेलंगाना की दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा की चुनाव आयोग ने तेलंगाना की दो सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था

वर्तमान सांसद अभिषेक मनु सिंहवी और के.आर. सुरेश रेड्डी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते राज्य से उच्च सदन के लिए चुनाव कराना आवश्यक हो गया है। केआर सुरेश रेड्डी वर्तमान में बीआरएस संसदीय दल के नेता हैं, जबकि सिंघवी को कांग्रेस ने के. केशवा राव की जगह इस सीट के लिए चुना है, जिन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 26 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है, दस्तावेजों की जांच 6 मार्च को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

मतगणना शाम 5 बजे होगी

मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे होगी। तेलंगाना (2 सीटें) के अलावा, महाराष्ट्र (7), तमिलनाडु (6), पश्चिम बंगाल (5), बिहार (5), ओडिशा (4), असम (3), छत्तीसगढ़ (2), हरियाणा (2) और हिमाचल प्रदेश (1) में भी चुनाव होंगे।

Web Title: Rajya Sabha poll dates announced 2 seats from Telangana polling March 16, 2026 terms Abhishek Manu Singhvi Congress and KR Suresh Reddy BRS end April 9

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे