लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा पैनल के बैठक समय में सुधार, महामारी के कारण उपस्थिति घटी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवम्बर राज्यसभा की विभागों से जुड़ी आठ संसदीय स्थायी समितियों (डीआरएससी) के कामकाज में 2019-20 में सुधार आया है, जो पिछले तीन वर्षों में बेहतर प्रदर्शन है। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

सूत्रों के मुताबिक, 2019-20 में हर समिति की औसतन बैठक दो घंटे दस मिनट हुई जो पहली बार दो घंटे से अधिक है।

उन्होंने कहा कि यह 2018-19 की तुलना में 55 फीसदी से अधिक सुधार है और पिछले दो वर्षों के औसत की तुलना में 25 फीसदी की बढ़ोतरी है। 2017-18 के दौरान औसत समय एक घंटा 51 मिनट रहा और 2018-19 में यह समय एक घंटा 25 मिनट रहा।

इन आठ समितियों की कुल 117 बैठक की औसत उपस्थिति 2019-20 में 49.20 फीसदी रही, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अच्छी थी। अधिकारियों ने बताया कि 2019-20 के पूर्वार्द्ध में औसत उपस्थिति 50.73 फीसदी थी।

बहरहाल, महामारी के दौरान 2019-20 के उत्तरार्द्ध में यह घटकर 41.15 फीसदी हो गई। बहरहाल, महामारी के दौरान समिति की बैठक औसतन दो घंटे 23 मिनट रही।

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू के निर्देश पर सचिवालय ने पिछले तीन वर्षों के कामकाज की समीक्षा की है। वह इन समितियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करते रहे हैं और इन समितियों के अध्यक्षों से कुछ चिंताएं भी जाहिर करते रहे हैं।

आवश्यक कोरम के अभाव में होने वाली बैठकों की संख्या इस वर्ष घटकर 10 फीसदी रह गई है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है।

इन समितियों की इस वर्ष कुल बैठक की अवधि 254 घंटा 27 मिनट रही, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। 2017-20 के दौरान ऊपरी सदन की आठ समितियों की कुल 300 बैठक हुईं जो 571 घंटे 22 मिनट से ज्यादा समय तक चली।

वर्ष 2019-20 में गृह मंत्रालय की समिति की सबसे अधिक 47 घंटे 27 मिनट बैठक चली, उसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की समिति की 42 घंटे 22 मिनट बैठक रही और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की समिति की बैठक 40 घंटे 44 मिनट चली।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos