लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सदस्य सोनल मानसिंह ने केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर राज्यसभा की सदस्य सोनल मानसिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विवादास्पद कृषि कानूनों पर अपने भाषण के दौरान ऊपरी सदन की ‘‘घोर अवमानना’’ की। मानसिंह ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू के पास दायर नोटिस में नामांकित सदस्य ने केजरीवाल के दावे पर आपत्ति जताई है कि सदन के पीठासीन अधिकारी ने तीनों कृषि सुधार विधेयकों को पारित कर दिया जबकि विपक्षी सदस्य मत विभाजन की मांग करते रहे। मानसिंह भाजपा से जुड़ी हुई हैं।

हिंदी में दिए गए उनके भाषण का जिक्र करते हुए मानसिंह ने अपने नोटिस में लिखा है कि केजरीवाल ने कहा कि पहली बार राज्यसभा में तीनों विधेयक बिना किसी मतदान के पारित हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘श्री अरविंद केजरीवाल के ये कथन न केवल विशेषाधिकार का गंभीर हनन हैं बल्कि सदन की घोर अवमानना है’’ और आरोप लगाया कि यह ‘‘यह सभापति, राज्यसभा और भारत के संसद के ऊपरी सदन की प्रतिष्ठा को निम्नतर करने का शरारतपूर्ण प्रयास है।’’

सभापति के पास बुधवार को नोटिस दायर किया गया।

उन्होंने कहा है, ‘‘तथ्य यह है कि राज्यसभा ने एकजुटता दिखाते हुए इन विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित किया और इस तथ्य को संज्ञान में रखा कि ये विधेयक देश में कृषक समुदाय के कल्याण के लिए हैं।’’

विधेयकों को 20 सितंबर को शोरगुल के बीच सदन में पारित किया गया था और विपक्ष के कई सदस्य अध्यक्ष के आसन के पास विरोध जता रहे थे।

कुछ सदस्यों ने मतविभाजन की मांग की थी लेकिन राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने इससे इंकार कर दिया था।

आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मानसिंह ने कहा, ‘‘श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में निंदात्मक शब्दों का प्रयोग करने के बाद तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ दीं। श्री अरविंद केजरीवाल का कृत्य राज्यसभा की अवमानना है और इस विषय पर संबंधित नियमों के तहत दंडनीय है।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा के सभापति अब निर्णय करेंगे कि उनके नोटिस पर कार्रवाई की जाए अथवा नहीं। अगर वह कार्रवाई के बारे में सोचते हैं तो इसे सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेज देंगे, जो दिल्ली विधानसभा से केजरीवाल के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए कहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है