लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

जद(यू) ने सोमवार को बताया कि प्रसाद ने रविवार की रात को अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

संसद के सबसे अमीर सदस्यों में से एक माने जाने वाले प्रसाद बिहार से सात बार राज्यसभा के लिए चुने गए और एक बार वह लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। उद्योग जगत के जाने माने चेहरे प्रसाद ने अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं राज्यसभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कई वर्षों तक संसद में अपनी सेवाएं दीं और वह कई सामुदायिक सेवा कार्यों में आगे रहे। उन्होंने हमेशा बिहार और उसके लोगों के कल्याण की बात की। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रसाद का निधन समाज, राजनीति और उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति है।

प्रसाद 1980 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे प्रसाद बाद में जनता दल में, फिर राष्ट्रीय जनता दल में और उसके बाद जद(यू) में शामिल हो गए।

प्रसाद के नाम के आगे अकसर ‘‘किंग’’ (राजा) शब्द लगाया जाता था, जो इस बात का संकेत था कि उनके गृह राज्य में राजनीतिक हवा के रुख में भले ही कोई भी बदलाव आया हो, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और वह कुछ समय को छोड़कर 1985 से राज्यसभा में लगातार बने रहे।

दिवंगत सांसद भी विभिन्न देशों की यात्रा के लिए जाने जाते थे और ऐसा शायद ही कोई देश होगा, जिसकी मुहर उनके पासपोर्ट पर नहीं लगी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह