राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद का निधन

By भाषा | Updated: December 27, 2021 10:33 IST2021-12-27T10:33:50+5:302021-12-27T10:33:50+5:30

Rajya Sabha member Mahendra Prasad passes away | राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद का निधन

राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद का निधन

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

जद(यू) ने सोमवार को बताया कि प्रसाद का रविवार रात को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

प्रसाद बिहार से सात बार राज्यसभा के लिए चुने गए और एक बार वह लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। उद्योग जगत के जाने माने चेहरे प्रसाद ने अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स की स्थापना की थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रसाद का निधन समाज, राजनीति और उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति है।

प्रसाद सबसे पहले, लोकसभा के लिए 1980 में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे प्रसाद बाद में अपने समर्थकों के साथ जद(यू) में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajya Sabha member Mahendra Prasad passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे