लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सदस्य बी. एल. वर्मा माने जाते हैं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नजदीकी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:11 IST

Open in App

लखनऊ, सात जुलाई केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए 59 वर्षीय राज्यसभा सदस्य बी. एल. वर्मा ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर अपना सफर शुरू किया था और वह अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं।

वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बनने के बाद वह संसद के उच्च सदन के सदस्य भी बने। वह अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य भी हैं। वह पहली बार मंत्री बने हैं। वर्मा इससे पहले भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष थे।

अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाने वाले वर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोधी समुदाय से आते हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नजदीकी माना जाता है।

वर्मा उत्तर प्रदेश निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

विश्वभारत पर लगाए गए 50% टैरिफ खत्म किया जाए, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 3 सदस्यों ने रखा प्रस्ताव; ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 13 दिसंबर की सुबह अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, अपने शहर में दाम देखें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

भारत अधिक खबरें

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान