लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव, राज्यों में सत्ता परिवर्तन का दिखेगा असर!

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 26, 2020 06:04 IST

राज्यसभा की जिन सीटों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें तमिलनाडु की 6, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 तथा ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें हैं. जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें रामदास आठवले, दिल्ली भाजपा नेता विजय गोयल, प्रभात झा, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, मोतीलाल वोरा और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव17 राज्यों की इन सीटों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है.

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 55 सीटों पर चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है. 17 राज्यों की इन सीटों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है. महाराष्ट्र, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का असर इस चुनाव पर पड़ सकता है. राज्यसभा की जिन सीटों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें तमिलनाडु की 6, बिहार और पश्चिम बंगाल की 5-5 तथा ओडिशा, आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4 सीटें हैं. जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें रामदास आठवले, दिल्ली भाजपा नेता विजय गोयल, प्रभात झा, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, मोतीलाल वोरा और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हैं.

रिटायर हो रहे सदस्यों में भाजपा के 14, कांग्रेस के 11 और तृणमूल कांग्रेस और एआईएडीएमके की 4-4, जदयू के 3 और बीजद के 2 सदस्य हैं. इनमें असम की वह दो सीटें हैं जो भुवनेश कलिता और संजय सिंह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से खाली हुई. दो सीट हरियाणा की है जिस पर भाजपा के चौधरी विरेंद्र सिंह और इनेलो से सांसद रहे रामकुमार कश्यप ने इस्तीफा दिया था. ओडिशा की सीटों में से एक अनुभव मोहंती के लोकसभा में जाने से खाली हुई है.

बदल सकता है राज्यसभा का गणित

फिलहाल राज्यसभा में भाजपा के पास 82 सीटें हैं और उसके मित्र दलों की मिलाकर 106 सीटों का आंकड़ा है. वर्ष-2018 में भाजपा को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उसके बाद 2019 में महाराष्ट्र, झारखंड में भी हार का सामना करना पड़ा. इसका असर राज्यसभा में उसकी स्थिति पर पड़ सकता है. जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के लिए राज्यसभा में अपनी चंद सीटें बढ़ाने का मौका होगा.

एक नजर चुनाव कार्यक्रमों पर

इन सभी सीटों के लिए 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. मतपत्रों की गिनती उसी दिन शाम 4 बजे के बाद होगी. चुनाव के लिए अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी. 13 मार्च तक नामांकन कराए जाएंगे. 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 30 मार्च से पहले चुनाव कार्यक्र म संपन्न कराया जाएगा.

टॅग्स :राज्य सभालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया