लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनावः यूपी से रामगोपाल यादव होंगे SP के उम्मीदवार, नौ नवंबर को चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2020 18:12 IST

समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा।

लखनऊः समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की। भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह एवं नीरज शेखर, सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा एवं जावेद अली खान, बसपा नेता राजाराम एवं वीर सिंह और कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना तय प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसंसदसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है