राज्यसभा चुनावः यूपी से रामगोपाल यादव होंगे SP के उम्मीदवार, नौ नवंबर को चुनाव
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2020 18:12 IST2020-10-13T18:12:19+5:302020-10-13T18:12:19+5:30
समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
लखनऊः समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं।
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की। भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह एवं नीरज शेखर, सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा एवं जावेद अली खान, बसपा नेता राजाराम एवं वीर सिंह और कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना तय प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
Samajwadi Party (SP) re-nominates Ram Gopal Yadav as its candidate for Rajya Sabha election, scheduled for 9th November.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2020
His term as Rajya Sabha MP ends on 25th November. pic.twitter.com/qnYnoFMvxN