Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया पर्यवेक्षक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 16:02 IST2022-06-05T15:35:37+5:302022-06-05T16:02:51+5:30
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पवन कुमार बंसल, टीएस सिंहदेव को राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि भूपेश बघेल और राजीव शुक्ल को हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया पर्यवेक्षक
नई दिल्ली: राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को बड़ी घोषणा करते हुए इस चुनावी मैदान में अपने पर्यवेक्षक को उतार दिया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी कड़ी में पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से रविवार को जारी प्रेस रिलीज में उपरोक्त नेताओं को तीन राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।
Rajya Sabha polls | Congress appoints Mallikarjun Kharge as the observer for Maharashtra, Pawan Kumar Bansal & TS Singhdeo appointed for Rajasthan, Bhupesh Baghel & Rajeev Shukla for Haryana. pic.twitter.com/qpdSeLE5JC
— ANI (@ANI) June 5, 2022