लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election: यूपी में 10 सीट पर चुनाव, भाजपा को फायदा, सपा को नुकसान, बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा, जानिए गणित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2020 16:18 IST

भारतीय जनता पार्टी के पास 304 MLA हैं। एनडीए सहयोगी अपना दल के 9 विधायक और निर्दलीय तीन विधायक भी भाजपा को समर्थन कर रहे हैं। यानी भाजपा के पास 316 विधायक हैं। इस तरह से देखा जाए तो भाजपा आसानी से 8 सीट पर कब्जा कर लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की।उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।सपा के पास 48, बहुजन समाज पार्टी के पास 18, कांग्रेस के पास 7 और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के चार विधायक हैं।

नई दिल्लीः राज्यसभा की 11 सीट पर मतदान किया जाएगा। 10 सीट उत्तर प्रदेश और एक सीट उत्तराखंड में खाली हो रहा है। भाजपा के 3, सपा के 4, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सदस्य 25 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। 

ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की। भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह एवं नीरज शेखर, सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा एवं जावेद अली खान, बसपा नेता राजाराम एवं वीर सिंह और कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उपचुनाव के नतीजे राज्यसभा चुनाव पर नहीं आएंगे। मौजूदा हालत में एक सदस्य को जीतने के लिए 37 वोट की जरूरत होगी। भारतीय जनता पार्टी के पास 304 MLA हैं। एनडीए सहयोगी अपना दल के 9 विधायक और निर्दलीय तीन विधायक भी भाजपा को समर्थन कर रहे हैं। यानी भाजपा के पास 316 विधायक हैं। इस तरह से देखा जाए तो भाजपा आसानी से 8 सीट पर कब्जा कर लेगी।

विधानसभा में सपा के पास 48, बहुजन समाज पार्टी के पास 18, कांग्रेस के पास 7 और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के चार विधायक हैं। भाजपा आठ सांसद आसानी से भेज सकती है। यदि अन्य का समर्थन मिल गया तो भाजपा 9वीं सीट पर कब्जा कर सकती है। सपा को तीन सीट का नुकसान होगा। वह एक सीट आसानी से जीत जाएगी। बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। 

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा

अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना तय प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 

इस सभी सीटों पर 27 अक्टूबर को नामांकन और 9 नवंबर को मतदान होगा।मतदान के दिन ही मतों की गणना कर ली जाएगी और नतीजे 11 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सदस्य हैं। हालांकि अभी 396 मौजूद विधायक हैं। आठ सीटें खाली हैं और सात पर उपचुनाव हो रहा है।

बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के पास सौ से ज्यादा सदस्य

राज्यसभा के कुल 245 सदस्य हैं, जिनमें से बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के पास सौ से ज्यादा सदस्य हैं। बीजपी 85, जेडीयू 5, बीपीएफ 1, आरपीआई 1, एनपीएफ 1, एमएनएफ 1 और नामित सदस्य 7 को मिलाकर कुल 101 सदस्यों का समर्थन हासिल है। इसके अलावा एआईडीएमके 9 के सदस्य हैं, जो एनडीए सरकार के साथ हैं। इस तरह से 110 सदस्य हो रहे हैं, ऐसे में यूपी और उत्तराखंड की 11 में से 10 सीटें जीतने में सफल रहते हैं तो यह आंकड़ा 120 पर पहुंच जाएगा, इस तरह से एनडीए पहली बार बहुमत के आंकड़े के साथ मॉनसून सत्र में नजर आएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसंसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीमायावतीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos